Hanuman Chalisa | Hanuman Chalisa lyrics| श्री हनुमान चालीसा

Hanuman Chalisa |श्री हनुमान चालीसा

Hanuman Chalisa (श्री हनुमान चालीसा) श्री हनुमान जी जो भगवान शिव जी के ही अंश है और प्रभु रामचंद्र जी के परम भक्त है आज हम उन्ही हनुमान जी की चालीसा देखने वाले है। हनुमान चालीसा एक स्तोत्र ही नहीं बल्कि कलियुग में दृष्टो से लढ़ने का पावन मंत्र है या यह कहु हनुमान चालीसा काली शक्तियों से लड़ने का अस्त्र है।

Hanuman Chalisa | Hanuman Chalisa lyrics| श्री हनुमान चालीसा

हर हिन्दू को हनुमान चालीसा आनी ही चाहिए ,बच्चे बच्चे के मुख से हमें हनुमान जी की प्रसंसा सुननी है हमें हनुमान चालीसा हर हिन्दू के घर में पहुचानी है यही हमारा उद्देश्य है।

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।
चौपाई :
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।
लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।
जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।
(Hanuman Chalisa) हनुमान चालीसा को महान कवि तुलसीदास जी ने लिखा था। वह भी भगवान राम के बड़े भक्त थे और हनुमान जी को बहुत मानते थे। इसमें 40 छंद होते हैं जिसके कारण इसको चालीसा कहा जाता है।
(Hanuman Chalisa)  श्री हनुमान चालीसा पढ़ना तो भाग्य की बात है जो प्रभु रामचंद्र का भक्त है वह हर कोई श्री हनुमान जी का भी भक्त होता है। हनुमान चालीसा पढ़ने से मन को शांति मिलती है सारे दुखो से मनुष्य को छुटकारा मिलता है।
बचपन से ही हमें भगवान हनुमान जी की हनुमान चालीसा पढाई जाती थी क्योकि हनुमान जी शक्ति और बुद्धि के प्रतिक है और उनके नाम मात्र से सारे डर दूर चले जाते है। बहुत पिशाच्च दूर भाग जाते है।

Hanuman Chalisa |श्री हनुमान चालीसा कब पढ़नी चाहिए

(Hanuman Chalisa) हनुमान चालीसा तो भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद है और भगवान का आशीर्वाद कभी भी मिले वह हमेशा से शुभ ही होता है। पर हर रोज सुबह स्नान आदि करके श्री हनुमान जी की पूजा करके अगर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाये तो उस इंसान का पूरा दिन अच्छा जाता है। सुबह हनुमान चालीसा का पठन करने से उस भाविक के आजु बाजू एक कवच बन जाता है और प्रभु हनुमान जी हमेशा उसकी रक्षा करते है।
अगर आपके बच्चो को रात में डर लगता है या बुरे सपने आते है तो उन्हें हर रात सोने के पहले हनुमान चालीसा का पठन करवाए जिससे बच्चो को बुरे सपने आना और डर लगना बंद हो जायेगा।

Hanuman Chalisa |श्री हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे

(Hanuman Chalisa) हनुमान चालीसा पढ़ने से हर एक इंसान को हमेशा से फायदा ही होता है। प्रभु हनुमान जी के आशीर्वाद से किसी का बुरा नहीं होता है फिर भी कुछ जरुरी फायदे हनुमान चालीसा के होते है।
  1. हनुमान चालीसा पढ़ने से बुरी शक्तियों जैसे बहुत प्रेत या कोई काला जादू जैसी चीजों से छुटकारा मिल जाता है।
  2. हनुमान चालीसा रोज सुबह ५ बजे पढ़ने से बच्चो की बौद्धिक क्षमता बढ़ जाती है।
  3. अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव का संकट छाया है तो उस व्यक्ति का हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। इसस उसके जीवन में शांति आती है।कहा जाता है की श्री हनुमान जी के भक्तो को शनिदेव की छाया का अधिक प्रभाव नहीं पढता है।
  4. हनुमान जी को भी गणेश जी की तरह संकटमोचन कहा जाता है अगर कोई संकट आपके सामने आये तो हनुमान चालिसा पढ़कर उस संकट को भगवान् संकटमोचन हनुमान जी पर छोड़ दे।
  5. सुरक्षित यात्रा के लिए हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें। इससे लाभ मिलता है और भय नहीं लगता है।

#HanumanChalisa #HanumanChalisainhindi #hindihanumanchalisa #hanumanchalisa #HanumanChalisalyrics #हनुमानचालीसाहिंदीमें

error: Content is protected !!